जम्मू में बीजेपी के हीरानगर से विधायक एडवोकेट विजय शर्मा के बेटे लापता हो गए हैं. घर से बैडमिंटन खेलने निकले विजय के बेटे आदित्य कुमार लापता हैं. पुलिस ने इलाके में हाई अलर्ट घोषित किया. कठुआ समेत जम्मू तक विधायक के बेटे को खोजने में पुलिस लगी है. सीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने से लेकर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन तक जांच का दायरा बढ़ाया गया है.
जानकारी के मुताबिक, आदित्य शर्मा हीरानगर के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं. बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर लौटे थे. इसके बाद शाम को खेलने के लिए हीरानगर स्थित एक निजी स्कूल में गए थे.
शाम 5 बजे बस में सवार होने की सूचना- सूत्र
सूत्रों के अनुसार, आदित्य शर्मा के शाम करीब 5 बजे एक बस में सवार होकर कहीं जाने की सूचना सामने आई है. हालांकि, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस इस सूचना सहित विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है. सोर्स:abp लाइव











