आज का मीठा मोती
कहते है भगवान ने दुख दिया है, तो जो दुख देता है उसे दुश्मन कहा जाता है, भगवान को तो सुखदाता कहते है, फिर वो दुख देंगे
अच्छे व्यवहार का कोई आर्थिक मूल्य भले ही न हो,
लेकिन………..
अच्छा व्यवहार कई दिलों को खरीदने की शक्ति रखता है
आप असफलता से सफलता की तुलना में अधिक सीखते हैं
क्योंकि
असफलता ही चरित्र का सही निर्माण करती है
सत्य हमेशा जल में तेल की एक बून्द के समान होता है, आप कितना भी जल डालें, वह हमेशा ऊपर ही तैरता है, इसलिये सच्चाई और सच्चे सम्बन्ध हमेशा कायम रहते हैं।
कभी मत कीजिये
किसी के बुरे वक़्त पर
हँसने की भूल..!
वक़्त,हवा में उछले..
सिक्के की तरह होता है
कब किस तरह पलटेगा
कोई नहीं जानता…!!
जीवन के अनुभव उस अनज़ान सड़क के मोडों की तरह होते हैं
जो,
बिना सफ़र किये मालूम नहीं होते















