दीपावली पाड़वा, बलि प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा एवं
गुजराती नववर्ष की हार्दिक मंगलमय शुभकामनाएँ!
भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग परंपराओं और रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाने वाला यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में प्रेम, एकता, भाईचारा और सद्भावना का प्रकाश फैलाए.
राजा बलि की उदारता एवं न्यायप्रियता, भगवान श्रीकृष्ण के लोककल्याणकारी संदेश और नववर्ष की नई उमंग एवं नई आशाएँ हम सभी के जीवन को प्रेरित करती रहें.
आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति, संतोष, आनंद और समृद्धि सदैव बनी रहे। परिवारों में प्रेम और आपसी विश्वास के रिश्ते और भी मजबूत हों.
आपको एवं आपके समस्त परिवारजनों को इन सभी पावन पर्वों की हृदय से हार्दिक शुभकामनाएँ!















