मथुरा पुलिस और प्रशासन रात के अंधेरे में चुपचाप गया और प्रदर्शनकारियों का तंबू उखाड़ दिया…
मथुरा में 17 साल से बंद शुगर मिल को दोबारा चालू कराने की माँग पर बैठे किसानों का अनिश्चितकालीन धरना अचानक जबरदस्ती खत्म करा दिया गया।
यह धरना शांतिपूर्ण था, सड़क बंद नहीं हुई, कोई हिंसा नहीं हुई। फिर भी सामान तोड़-फेंककर स्थल खाली कराया गया है। किसान अब आक्रोश में हैं।











