कभी-कभी रास्ता हमें मंज़िल तक नहीं ले जाता, बल्कि रास्ते में मिलने वाले लोग हमें मंज़िल का रास्ता दिखाते हैं।
ज़िंदगी में मिलने वाला हर इंसान और आने वाली हर परिस्थिति सिर्फ एक संयोग नहीं होती। कौन जाने, ईश्वर ने किसी को हमारे जीवन में इसलिए भेजा हो, ताकि वह हमें हमारी अगली मंज़िल तक पहुँचा सके।
ज़िंदगी की कुछ सबसे खूबसूरत और महत्वपूर्ण मुलाकातें हमारी योजना से नहीं, ईश्वर की योजना से होती हैं। इसलिए किसी से मिलना छोटा समझकर, उसे नज़रअंदाज़ मत कीजिए, हो सकता है वही इंसान आपकी कहानी का सबसे खूबसूरत मोड़ बन जाए।















