घर में सो रहे महिला को तेंदुआ उठा लिया
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से हड़कंप मच गया. सुजौली थाना क्षेत्र में रात के समय एक तेंदुआ घर के अंदर घुस गया और चारपाई पर सो रही 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला को खींचकर ले गया.
सुबह महिला का क्षत-विक्षत शव घर के पास हल्दी के खेत में मिला. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.











