यूपी//साली हो गई आधी घर बाली पंचायत ने पति को दोनों पत्नियों के साथ बारी-बारी से तीन-तीन दिन रहने का निर्देश दिया था

Spread the love

उत्तर प्रदेश में दो पत्नियों के बीच विवाद सुलझाने के लिए पंचायत का सुनाया गया अनोखा फैसला महज एक सप्ताह भी नहीं टिक सका। पंचायत ने पति को दोनों पत्नियों के साथ बारी-बारी से तीन-तीन दिन रहने का निर्देश दिया था, जबकि एक दिन अपनी इच्छा से बिताने की छूट भी दी गई थी। सभी पक्षों ने उस समय इस फैसले को स्वीकार कर लिया था, लेकिन अब छोटी पत्नी अपनी छोटी बेटी को साथ लेकर घर छोड़कर चली गई है। इसके बाद पंचायत का पूरा समझौता टूटता नजर आ रहा है।

बेटे की चाहत में की थी दूसरी शादी
मामला रामपुर जिले के दढ़ियाल चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार युवक की पहली शादी करीब 14 वर्ष पहले उत्तराखंड की एक युवती से हुई थी। इस शादी से दंपति की दो बेटियां हैं। परिवार में बेटे की इच्छा पूरी न होने पर युवक ने पहली पत्नी की सहमति के बिना लगभग 10 वर्ष बाद दूसरी शादी कर ली। बताया जाता है कि शुरुआत में पहली पत्नी ने ज्यादा विरोध नहीं किया, लेकिन समय बीतने के साथ पारिवारिक परिस्थितियां बदलती चली गईं। दूसरी शादी के चार वर्ष बाद भी युवक की बेटे की इच्छा पूरी नहीं हुई। दूसरी पत्नी से भी उसे दो बेटियां हुईं। इसी दौरान आरोप लगा कि पति ने पहली पत्नी से दूरी बना ली और अधिकतर समय दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा। इससे पहली पत्नी आर्थिक और पारिवारिक परेशानियों का सामना करने लगी, जिसके बाद विवाद गहराता चला गया।

पंचायत ने निकाला था अनोखा समाधान
बढ़ते विवाद को देखते हुए गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने फैसला सुनाया कि पति तीन दिन पहली पत्नी और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। सप्ताह का एक दिन वह अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी पत्नी के साथ बिता सकेगा। उस समय तीनों पक्षों ने इस व्यवस्था पर सहमति जताई थी और मामला सुलझता हुआ दिखाई दिया। पंचायत के फैसले के करीब एक सप्ताह बाद ही यह व्यवस्था टूट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *