उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नवविवाहित जोड़ों को दिए गए उपहारों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि उपहार में बांटे गए कुछ गद्दों पर बना प्रिंट पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के झंडे जैसा दिखाई दे रहा था। मामला सोशल मीडिया और मीडिया में चर्चा का विषय बनने के बाद जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
24 जुलाई को हुआ था सामूहिक विवाह समारोह
समाज कल्याण विभाग की ओर से 24 जुलाई को डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में 459 जोड़ों ने विवाह के सात फेरे लिए। योजना के तहत नवदंपतियों को सरकार की ओर से अलमारी, बेड, गद्दा, पंखा और अन्य घरेलू उपयोग का सामान उपहार स्वरूप दिया जाता है, जिसके लिए सरकार अलग से बजट जारी करती है।












Leave a Reply