Spread the love

आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला मंड़ौला में वर्षायोग मंगल कलश स्थापना समारोह का हुआ आयोजन

गाजियाबाद/बागपत, उत्तर प्रदेश । विवेक जैन।( दर्शन समीक्षा)

आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला, नोरसपुर (मंडौला) में वर्षायोग 2026 के शुभारंभ अवसर पर मंगल कलश स्थापना समारोह गुरू भक्ति के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया तथा वर्षायोग के सफल संचालन की मंगलकामना की। यह आयोजन परम पूज्य ज्ञानयोगी आचार्य 108 श्री वसुनंदी जी मुनिराज के पावन आशीर्वाद से सम्पन्न हुआ। वर्षायोग के दौरान मुनी श्री 108 नमिसागर जी महाराज, ऐलक श्री 105 विज्ञान सागर जी महाराज तथा क्षुल्लक श्री 105 पूर्णानन्द जी महाराज के सान्निध्य में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थापक ब्रह्मचारिणी केसर बाई जी, बाल ब्रह्मचारिणी नन्दनी देवी जी एवं बाल ब्रह्मचारिणी ऋजुता देवी जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परम संरक्षक के रूप में मनीष पटवारी, अभय कुमार, अनिल जैन एवं अशोक जैन का विशेष सहयोग रहा। आयोजन समिति के चेयरमैन प्रवीण कुमार जैन, अध्यक्ष कुलदीप जैन, महामंत्री अंकित जैन, कोषाध्यक्ष संयम जैन, उपाध्यक्ष राजा जैन, सुनील जैन, शीतल प्रसाद जैन, सुरेन्द्र जैन, प्रबंधक संदीप जैन, मंत्री कमल जैन, ऑडिटर अंकित जैन, निर्माण मंत्री राजीव जैन, प्रचार मंत्री नीरज जैन, सह प्रबंधक शोभित जैन सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अतिरिक्त समिति के सभी सदस्यों, विशेष सहयोगियों एवं अतिशय क्षेत्र जय शांतिसागर निकेतन, मंडौला के सहयोग से कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ। आयोजन समिति ने बताया कि वर्षायोग के अंतर्गत आगामी दिनों में भक्तामर महाअर्चना विधान, दशलक्षण महापर्व, भगवानों के निर्वाण कल्याणक महोत्सव तथा अन्य अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने धर्म, संयम एवं आध्यात्मिक साधना के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया तथा आयोजकों ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *