प्राइवेट रूम, वीडियो और कंडोम… हैदराबाद में ट्रेनी IPS पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप
हैदराबाद पुलिस ने नेशनल पुलिस एकेडमी के ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी के खिलाफ यौन उत्पीड़न, मारपीट और डिजिटल उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।
हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने शिवरामपल्ल के नेशनल पुलिस एकेडमी (NPA) के एक ट्रेनी IPS अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। ट्रेनी IPS पर अपनी ही एक साथी अधिकारी के साथ यौन उत्पीड़न, मारपीट, डराने-धमकाने और डिजिटल तरीके से परेशान करने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी उदय कृष्ण रेड्डी 23 जून से ही उन्हें परेशान कर रहा था। वह उन्हें WhatsApp पर अश्लील मैसेज भेजता था और दूसरे ट्रेनीज के सामने उनके बारे में अपमानजनक बातें कहता था।











Leave a Reply