मुंबई //रेलवे स्टेशन पर प्रेमिका को मनाने के लिए उसके पैरों में गिर गया प्रेमी

Spread the love

प्यार का एक अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है. वीडियो में एक लड़का अपनी प्रेमिका के पैरों में गिरकर उसे मनाता हुआ नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि वीडियो महाराष्ट्र के मुंबई शहर के बोरीवली रेलवे स्टेशन का है.  कई लोग इसे “सच्चा प्यार” बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे मजाक की नजर से भी देख रहे हैं. 
लड़की ट्रेन पकड़ने जा रही थी और वो अपने प्रेमी से रूठी हुई थी. इसी बीच लड़का उसके पीछे स्टेशन पर पहुंच गया और उसे मनाने के लिए उसके पैरों में गिर गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़का जमीन पर लेटा हुआ है और लड़की के पैरों को पकड़े हुए है, मानो वो उसे कहीं जाने से रोकने की कोशिश कर रहा हो. धीरे-धीरे यह तमाशा देखने के लिए स्टेशन पर लोगों की भीड़ जमा होने लग, भीड़ बढ़ती देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच जाते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *