आगरा//न्यायालय आदेश से ₹30 हजार प्रतिमाह गुजारा भत्ता ले रहा है महिला ,अपनी बेटी को सहेली के घर छोड़कर कथित प्रेमी के साथ होटल पहुंची । पति ने पीछा करते हुए दोनों को होटल में पकड़ लिया,

Spread the love

गुजारा भत्ता लेने वाली महिला होटल में कथित प्रेमी संग मिली, पति ने किया हंगामा

आगरा। न्यू आगरा थाना क्षेत्र के एक होटल में उस समय हंगामा मच गया, जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को कथित प्रेमी के साथ पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले गई, जहां देर तक पूछताछ और समझौते का प्रयास चलता रहा।

पति का आरोप है कि उसकी पत्नी ने पहले उसके खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया था और न्यायालय के आदेश पर उसे ₹30 हजार प्रतिमाह गुजारा भत्ता मिल रहा है। आरोप है कि महिला अपनी बेटी को सहेली के घर छोड़कर कथित प्रेमी के साथ होटल पहुंची थी। पति ने पीछा करते हुए दोनों को होटल में पकड़ लिया, जिसके बाद विवाद हो गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के अपने-अपने दावे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *