Spread the love

प्रत्येक व्यक्ति माँ को समर्पित करते हुए कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं एवं उसकी देखभाल अपनी माँ की तरह करे

सहारनपुर– लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह द्वारा एक पेड माँ के नाम वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के तहत विकास खंड बलियाखेड़ी परिसर में आम का पौधा रोपित कर वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारम्भ किया गया।
राज्य मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक रामपुर मनिहारान, विधायक सदर, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, जिला अध्यक्ष भाजपा, महानगर अध्यक्ष भाजपा एवं डीएफओ द्वारा आम भण्डारा के तहत पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों एवं छात्र-छात्राओं को आम के पौधों का वितरण किया गया।
श्री ब्रजेश सिंह ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा एक पेड़ माँ के नाम का आवाहन एवं माननीय मुख्मयंत्री जी द्वारा प्रदेश को हरा-भरा करने के संकल्प को पूरा करने हेतु प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा रोपित कर उसकी सुरक्षा करे। प्रदेश में पौधारोपण के कार्य को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। उन्होंने बच्चों से आवाहन किया कि अपने घर में प्रत्येक उत्सव पर एक पेड़ जरूर लगाएं। उन्होने कहा कि भारतीय संस्कृति में माँ का स्थान सर्वाेच्च रखा गया है तथा मां प्रत्येक के जीवन का सबसे संवेदनशील पहलू है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति माँ को समर्पित करते हुए कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं एवं उसकी देखभाल अपनी माँ की तरह करे। उन्होने कहा कि कोई भी अभियान जन सहभागिता के बिना संभव नहीं है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति अपने बेहतर भविष्य के साथ ही पशु-पक्षियों के जीवन के लिए पौधारोपण जरूर करें। उन्होने कहा कि पौधे रोपित करने के साथ ही अधिकतम संख्या में उन्हें संरक्षित करने का कार्य भी करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर, मस्तिष्क और जीवन के लिए पौधारोपण जरूरी है। विधायक रामपुर मनिहारान देवेंद्र निम ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश भर में वृक्षारोपण महाअभियान के तहत करोड़ो पौधे रोपित किए जा रहे है। जिसका उद्देश्य आने वाली पीढियों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण प्रदान कर उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ मां के नाम लगाकर भारत को स्वच्छ एवं हरा भरा बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं। उन्होने कहा कि माता-पिता की तरह पेड़ों का भी ख्याल रखें। उन्होने आम जनमानस के साथ ही उपस्थित बच्चों से आवाहन किया कि सभी लोग अपने घर के प्रांगण में एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें। जिला पंचायत अध्यक्ष मांगे राम चौधरी ने पौधारोपण महायज्ञ के तहत आवंला, नगर विधायक राजीव गुंबर ने अमरूद, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने आवंला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बकैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा ने आम का पौधा रोपित किया।
डीएफओ चांदनी सिंह ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को स्मृति चिन्ह के रूप में गणेश जी की प्रतिमा एवं पौधे भेंट किए। उन्होने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा भी पौधारोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *