Motor Vehicles Act: बार-बार तोड़ते हैं ट्रैफिक रूल, अब आसानी से रिन्यू नहीं होगा DL; सरकार ला रही नया कानून
देश में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए अब मोटर वाहन कानून में नए सख्त नियम शामिल करने का प्रस्ताव है। अब तक राज्यों की बेरुखी से यह प्रस्ताव टलता रहा, लेकिन लगभग दो वर्ष तक राज्यों से बातचीत और मंत्रियों के समूह की हरी झंडी के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने संशोधनों का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
इसमें सबसे प्रमुख यह है कि बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा और नवीनीकरण के लिए उन्हें सरकार द्वारा अधिकृत ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर पर फिर से ड्राइविंग टेस्ट देना होगा।












Leave a Reply