*स्वदेशी जागरण मंच, देवघर का जिला विचार वर्ग , धूमधाम से आयोजित
प्रेस विज्ञप्ति,
देवघर । प्रवेश गुप्ता (दर्शन समीक्षा)
नंदन पहाड़ के निकट स्थित सेवाधाम परिसर में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा जिला विचार वर्ग आयोजित किया गया। यह जिला विचार वर्ग वस्तुत: प्रशिक्षण वर्ग है। मुख्य अतिथि के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय पर्यावरण सह प्रमुख श्री बंदे शंकर जी थे। उन्होंने स्वदेशी जागरण मंच के क्रमिक विकास पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। आज के इस विचार वर्ग में आर्थिक रूप से देश की दशा एवं दिशा का विश्लेषण किया गया एवं हमारा देश कैसे समृद्ध एवं स्वावलंबी बने, इन बातों की चर्चाएं हुई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री बंदे शंकर जी ने बोलते हुए
कहा कि समाज के हर युवा एवं युवतियों को अपने शैक्षणिक काल के प्रारंभ से ही किसी न किसी व्यवसाय के प्रति अपने को स्किल्ड करनी चाहिए ताकि आगे चलकर वे बेरोजगार नहीं हों, सफल उद्यमी बनने की क्षमता उनमें हो और अपना व्यवसाय आरंभ कर सकें। समाज के हर लोगों से स्वदेशी का भाव आत्मसात करने का आग्रह किया गया ताकि हमारे यहां स्थानीय और स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री बढ़े। इस प्रकार देसी उत्पादन बढ़ने पर हमारे यहां नए-नए उद्योग धंधे बन पाएंगे, लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, बेरोजगारी दूर होगी और हमारा देश स्वावलंबी और समृद्ध बनेगा।
इस अवसर पर स्वावलंबी भारत अभियान के झारखंड प्रांत समन्वयक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आज पूरी दुनिया में आर्थिक रूप से वैश्विक युद्ध का स्वरूप देखने को मिल रहा है। इस वैश्विकआर्थिक युद्ध में विजय प्राप्त करने के लिए हम सभी को आर्थिक रूप से देशभक्त बनने की जरूरत है। प्रांत पूर्णकालिक हिमांशु शेखर ने कहा कि हमारा समाज जितना ही अधिक आर्थिक भाव को आत्मसात करेगा हमारा देश उतनी ही तेजी से स्वावलंबी बनेगा,हमारे यहां बेरोजगारी दूर होगी और हम प्रगति की राह पर आगे बढ़ेंगे।
मुख्य अतिथि बंदे शंकर जी, विशिष्ट अतिथि कुमार रंजन जी, अजय चौधरी जी, डॉ राकेश कुमार जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला सह संयोजक महेश दुबे जी मंत्रोच्चारण किया।
जिला पूर्णकालिक अमर कुमार सिन्हा ने स्वागत भाषण दिया एवं प्रस्तावना प्रस्तुत किया।
मंच संचालन जीवेश कुमार सिंह एवं माया केशरी जी ने किया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक संजय कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर कुछ लोगों को नए दायित्व दिये गए –
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय पर्यावरण सह प्रमुख श्री बांदे शंकर जी,
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विगेन्द्र कुमार जी,
चेतना विकास फाउंडेशन के कुमार रंजन जी, देवघर जिला पूर्णकालिक अमरनाथ सिन्हा, अवकाश प्राप्त पुलिस पदाधिकारीअरुण कुमार , श्री प्रभाष गुप्ता, अमरनाथ सिंह अरूणानंद झा, अभय सिंह, मिथलेश वाजपेई, पंकज सिंह भदौरिया, माया केसरी आशा कुमारी प्रेमलता बरनवाल श्याम देव जी , गौरीशंकर शर्मा,अजीत कुमार दुबे ,राजीव कुमार, रंजीत झा कामेश्वर शाह, आनंद टूरी, अभिषेक कुमार पवन कुमार, विजय सिंह,रिता चौरसिया एवं कई अन्य लोग सम्मिलित रहे।












Leave a Reply