Spread the love

अमेरिका की धमकी के बाद भी होर्मुज स्‍ट्रेट में टोल वसूली की संभावना बनती नजर आ रही है।

ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल बुसैदी ने ईरान के उस प्रस्‍ताव का समर्थन किया है जिसमें तेहरान ने होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से ‘मेरिटाइम सर्विस फीस’ वसूलने की योजना बनाई है।

ईरान का दावा है कि यह टोल नहीं बल्कि पर्यावरण और सुरक्षा फीस है। ईरान के सरकारी टीवी चैनल प्रेस टीवी ने ओमान के विदेश मंत्रालय की पत्रिका मोंटे कार्लो दोउअल‍िया में छपे ओमानी विदेश मंत्री के इंटरव्‍यू के हवाले से यह दावा किया है।

ओमान के विदेश मंत्री ने इस इंटरव्‍यू में संयुक्‍त राष्‍ट्र के समुद्र को लेकर बने कानून को भी अपना पूरा समर्थन दिया है।

उन्‍होंने यह भी सफाई दी है कि ओमान होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से किसी भी तरह के टोल वसूलने का व‍िरोध करता है। ओमानी मंत्री ने कहा कि टोल वसूलने और वैधानिक समुद्री, पर्यावरणीय और नौवहन सेवा फीस के बीच स्‍पष्‍ट अंतर है। इस पर स्‍वतंत्र रूप से लाभ कमाने वाले देशों और कंपनियों के साथ चर्चा की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *