6 माह से अलग रह रहे पति-पत्नी को पुलिस ने फिर मिलाया
पीड़ित पिता की गुहार पर गंगोह पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता। कोतवाली प्रभारी इंद्रेश कुमार के निर्देश पर मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक खुशबू ने दोनों पक्षों की कई दौर की काउंसलिंग कराई।
लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद का शांतिपूर्ण समाधान हुआ। दोनों परिवारों को समझाने के बाद पति-पत्नी ने आपसी मतभेद भुलाकर फिर से साथ रहने का फैसला लिया। इसके बाद युवती को सम्मानपूर्वक उसकी ससुराल भेजा गया।
पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति केंद्र गंगोह के माध्यम से काउंसलिंग कर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस के इस प्रयास से परिवार को फिर से जोड़ने की इस पहल की सराहना की।
स्थान: गंगोह, सहारनपुर












Leave a Reply