Spread the love

बलूचिस्तान की मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ. महरंग बलोच को उम्रकैद

क्वेटा – पाकिस्तान की एक आतंकवाद-रोधी अदालत ने बलूच यकजेहती कमेटी (BYC) की नेता डॉ. महरंग बलोच समेत 4 कार्यकर्ताओं को उम्रकैद की सजा सुनाई है। ये सजा जुलाई 2024 में ग्वादर में हुए ‘राजी माची’ प्रदर्शन के दौरान फ्रंटियर कोर (FC) के अधिकारी शब्बीर बलोच की मौत से जुड़े केस में दी गई है। अभियोजन पक्ष का आरोप है कि भीड़ ने पत्थरबाजी की जिससे FC अधिकारी की मौत हुई। कोर्ट ने महरंग बलोच और BYC नेता सिबगतुल्लाह शाहजी को हत्या और आतंकवाद से जुड़े अपराधों का दोषी माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *