Spread the love

छिंदवाड़ा में पुल नहीं, खाट पर नदी पार कराती महिला ने रास्ते में दिया बच्चे को जन्म

छिंदवाड़ा, (मध्य प्रदेश)- जिले के एक गांव में पुल न होने की वजह से ग्रामीणों को गर्भवती महिला को खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार करानी पड़ी। रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। तामिया तहसील के एक गांव की गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी क्योंकि नदी पर पुल नहीं है। ग्रामीणों ने चारपाई को स्ट्रेचर बनाकर महिला को कंधों पर उठाया और तेज बहाव वाली नदी पार की। नदी पार करते-करते ही महिला ने खाट पर बच्चे को जन्म दे दिया। आशा कार्यकर्ता साथ थीं जिन्होंने तुरंत मदद की। बाद में महिला और नवजात को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *