Spread the love

सरूरपुर कलां गांव में मंगलवार को हुआ जन्म कल्याणक की धार्मिक क्रियाओं का भव्य आयोजन

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। (दर्शन समीक्षा)

जनपद बागपत के सरूरपुर कलां गांव में 21 जून से चल रहे श्रीमज्जिनेन्द्र आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ में मंगलवार को जन्म कल्याणक की धार्मिक क्रियाओं का आयोजन किया गया। मंगलवार को धार्मिक क्रियाओं में भगवान का अभिषेक, शान्तिधारा, नित्य पूजन, हवन, तीर्थंकर प्रभु का जन्म, बधाईयां, सौधर्म को शचि द्वारा तीर्थंकर बालक के प्रथम दर्शन, मंगल प्रवचन, जन्माभिषेक कलश चयन, जन्म कल्याणक शोभायात्रा, पाण्डुक शिला पर जन्माभिषेक, नामकरण, तीर्थंकर बालक श्रंगार, महाआरती, शास्त्र सभा आदि का आयोजन किया गया। संध्या के समय जन्म कल्याणक से जुड़े नाटक का भव्य मंचन किया गया। दिल्ली एनसीआर से आये श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री विनिश्चयसागर जी मुनिराज के दर्शन कर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सौधर्म इन्द्र बनने का सौभाग्य मेरठ निवासी रेशु जैन अक्षय अग्रवाल को, धनपति कुबेर बनने का सौभाग्य मेरठ निवासी मिताली जैन सागर जैन को व महायज्ञनायक बनने का सौभाग्य कृष्णानगर दिल्ली निवासी मनोज जैन दीपा जैन को प्राप्त हुआ। ज्योति कॉलोनी दिल्ली निवासी महेश जैन, गौरव जैन, ऋषभ जैन व निखिल जैन की और से भोजन की व्यवस्था की गयी थी। इस अवसर पर मुख्य प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रहमचारी नमन भैया, सह प्रतिष्ठाचार्य पंड़ित पवन दीवान, पंडित सुलभ, पंड़ित जयकुमार, पंच कल्याणक महोत्सव के अध्यक्ष प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष नवीन जैन गैस वाले, महामंत्री प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष मनीष जैन, सह कोषाध्यक्ष विपिन जैन, उपमंत्री आशीष जैन, आशु जैन कॉस्मेटिक वाले, लकी जैन, तन्मय जैन, अनमोल जैन, गौरव जैन, सचिन जैन, विपिन जैन उर्फ बॉबी, मेघा जैन, श्री आदिनाथ पंचकल्याणक महोत्सव समिति सरूरपुर कलॉं के सदस्यों सहित जैन समाज सरूरपुर कलॉं व अन्य स्थानों से आये अनेकों श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *