यूपी//बरेली सेंट्रल जेल से उम्रकैद की सजा काट रहा एक कैदी फरार

Spread the love

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की सेंट्रल जेल से सोमवार को उम्रकैद की सजा काट रहा एक कैदी फरार हो गया। कैदी की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। कैदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक ने लापरवाही पर पांच जेल वार्डरों समेत सात कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, फरार कैदी का नाम दिनेश पुत्र अरविंद है। वह अमरोहा जिले के नेनेडा राजपूत, थाना डिडौली का निवासी है। दिनेश को बिजनौर जनपद से पॉक्सो एक्ट के मामले में उम्रकैद की सजा मिली थी। वह छह साल से बरेली सेंट्रल जेल में बंद था। जेल प्रशासन के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबि,क कैदी दिनेश को विशेष पर्ची पर जेल से निकाला गया था। उससे पहले 12 कैदियों को काम पर ले जाने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान दिनेश सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *