लखनऊ //उत्तर प्रदेश के अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर भीषण आग 15 मासूम की निधन

Spread the love

लखनऊ– उत्तर प्रदेश के अलीगंज क्षेत्र में एक कोचिंग संस्थान में हुई भीषण अग्निकांड की घटना अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। इस हादसे में कई मासूम विद्यार्थियों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। हम दिवंगत विद्यार्थियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

यह घटना हम सभी शैक्षणिक संस्थानों के संचालकों के लिए एक गंभीर चेतावनी है। विद्यार्थियों की सुरक्षा केवल कानूनी दायित्व ही नहीं, बल्कि हमारी नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी भी है।

उत्तर प्रदेश एजुकेशन इंस्टीट्यूट फोरम प्रदेश के सभी विद्यालयों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों एवं शैक्षणिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से आग्रह करता है कि वे अपने संस्थानों में अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा, भवन सुरक्षा मानकों एवं आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की नियमित जांच सुनिश्चित करें तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

साथ ही उत्तर प्रदेश एजुकेशनल इंस्टीट्यूट फोरम प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन से अनुरोध करता है कि प्रत्येक जिले, नगर एवं कस्बे में बिना पर्याप्त सुरक्षा मानकों के संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों एवं शैक्षणिक प्रतिष्ठानों का विशेष अभियान चलाकर निरीक्षण कराया जाए। आज अनेक स्थानों पर संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं, जो भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।

हम प्रशासन से मांग करते हैं कि सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए तथा विद्यार्थियों के जीवन और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

“विद्यार्थियों की सुरक्षा ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।”
दिनेश गुप्ता (महासचिव)
84458 51302

उत्तर प्रदेश एजुकेशन इंस्टीट्यूट फोरम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *