फादर्स डे के लिए 4 दिल छू लेने वाली कविताएं 👨👧👦
1. मेरे पहले हीरो
उंगली पकड़ चलना सिखाया,
गिरा तो हौसला बढ़ाया।
डांट में भी प्यार छुपाया,
पापा, आपने हर दर्द मिटाया।
कंधे पर बिठा दुनिया दिखाई,
ख्वाहिशों को अपनी पंख लगाई।
खुद फटे कपड़े पहने, मुझे ब्रांडेड दिलाई,
आपकी ममता की कोई कीमत न लगाई।
2. खामोश प्यार
मां का प्यार सबको दिखता है,
पापा का प्यार खामोश रहता है।
वो बोलते कम हैं, करते ज्यादा हैं,
बिना जताए हर गम सहते हैं।
ऑफिस से थककर आते हैं,
फिर भी हमसे हंसकर बात करते हैं।
अपनी जरूरतें भूल जाते हैं,
हमारी जिद पूरी करते हैं।
3. पापा की दुआ
जब जेब खाली होती थी,
पापा की दुआ काम आती थी।
जब राह मुश्किल होती थी,
पापा की सीख राह दिखाती थी।
आज जो भी हूं, आपके दम से हूं,
मेरी हर जीत में आपका नाम से है।
फादर्स डे पर बस इतना कहूं,
पापा, आप भगवान से कम नहीं।
4. छोटी सी शायरी
साया बनकर जो साथ चले, वो पापा हैं
धूप में जो खुद जलते रहें, वो पापा हैं….
हैप्पी फादर्स डे मेरे सुपरहीरो को 🙏












Leave a Reply