अखिलेश भाई के पूर्व पत्नी ने बीजेपी अध्यक्ष से की शादी

Spread the love

मेरठ से बीजेपी के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने फर्रुखाबाद से बीजेपी की जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव से हिमाचल प्रदेश में शादी कर ली है।

गौरव की पहली पत्नी जर्मनी से थीं जबकि मोनिका सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई व सांसद धर्मेंद्र यादव की पूर्व पत्नी हैं।

आजमगढ़ लोकसभा सीट सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की पत्नी मोनिका की शादी मेरठ भाजपा पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी से हो चुकी है।गौरव अपनी शादी में पिता चौधरी महकार सिंह,माता रेखा देवी,भाई नितिन चौधरी और भाभी निहारिका सिंह मौजूद रहे।मोनिका यादव की तरफ से उनके पिता व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव और सचिन यादव ने विवाह की रस्में पूरी कराईं।

बड़ा बिजनेस एम्पायर छोड़,विदेश से मेरठ लौटे..

मेरठ के कुसेड़ी गांव के रहने वाले गौरव चौधरी की कहानी बेहद दिलचस्प है। साल 2006 में वह ‘बैचलर ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस’ की पढ़ाई करने जर्मनी गए थे। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह वहीं सेटल हो गए और कड़ी मेहनत से वहां होटल्स, रियल एस्टेट और होलसेल स्टोर्स का एक बहुत बड़ा बिजनेस एम्पायर खड़ा किया। बिजनेस शिखर पर था, लेकिन साल 2021 में अचानक मातृभूमि और मेरठ की माटी की खुशबू उन्हें भारत खींच लाई। भारत लौटने के महज 4 महीने बाद ही उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और अपनी लोकप्रियता के दम पर निर्विरोध मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष चुन लिए गए।

मुख्यमंत्री आवास पर गौरव की हुई मोनिका से मुलाकात..

इस हाई-प्रोफाइल जोड़े की प्रेम कहानी की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से हुई थी। दरअसल, सीएम योगी ने जिलों के विकास मॉडल को लेकर एक विशेष प्रेजेंटेशन कार्यक्रम रखा था।चूंकि गौरव चौधरी जर्मनी से इंटरनेशनल बिजनेस का बड़ा अनुभव लेकर आए थे।

मोनिका यादव के पास मल्टीनेशनल कंपनी का कॉर्पोरेट अनुभव था,इसलिए मुख्यमंत्री ने दोनों को उनकी इसी काबिलियत और विज़न की वजह से विशेष रूप से बुलाया था। यूपी के पंचायती राज व‍िभाग के कार्यालय में इस मीटिंग के दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई।विकास के मुद्दों पर शुरू हुई यह बातचीत धीरे-धीरे आगे बढ़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *