‘ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी’… ब्रेकअप के बाद युवक ने किया खौफनाक हमला
ब्रेकअप से नाराज युवक का खौफनाक कदम, लड़की के घर पर फेंका केरोसिन बम
कोयंबटूर, तमिलनाडु: कोयंबटूर में ब्रेकअप से नाराज एक युवक द्वारा युवती के घर पर ज्वलनशील पदार्थ से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने कथित तौर पर युवती के घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों पर केरोसिन/पेट्रोल बम फेंक दिया, जिससे वाहनों में आग लग गई।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आग लगने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं।












Leave a Reply