Spread the love

कहीं आपकी दाल-बाटी में नकली घी तो नहीं है? जैसलमेर के पोकरण में नकली घी और तेल की बड़ी खेप जब्त की गई है। राज्य सरकार के शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत परमाणु नगरी पोकरण शहर में नकली घी और तेल के अवैध कारोबार पर जयपुर से आई खाद्य सुरक्षा टीम ने दबिश दे कर पोकरण की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस टीम को देख कालाबाजारी दुकानें बंद कर भागते दिखे।

खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष केंद्रीय टीम ने पोकरण की लोढ़ा कॉलोनी स्थित एक रहवासी मकान पर छापा मारा। इस दौरान आरोपी फरार हो गया। मौके पर पकड़े गए दोनों कर्मचारियों से पूछताछ कर मुख्य सरगना के पूरे सिंडिकेट का पता लगाया जा रहा है। टीम को अंदेशा है कि पोकरण और आसपास के ग्रामीण इलाकों में इस काले कारोबार से जुड़े कुछ अन्य बड़े गोदाम भी हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *