Spread the love

महिला विकास मंडल देवघर में कथा वाचिका श्रीमती यशुमती जी का भव्य कार्यक्रम
देवघर। प्रवेश गुप्ता (दर्शन समीक्षा)

स्थानीय काशटर टाउन स्थित महिला विकास मंडल ,सत्संग भवन में जानी-मानी प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचिका मानस मुक्ता श्रीमती यशुमती जी की कथा का सात दिवसीय भव्य आयोजन गत 20म‌ई से 26म‌ई तक आयोजित है। आयोजन के दौरान कथा वाचिका यशोमती जी ने कहा कि श्री रामचरितमानस हमें जीवन जीने का कला -आदर्श, संस्कार और मर्यादा सिखाता है ।यह हमें अनुशासित जीवनशैली और मर्यादित जीवन जीना सिखाता है।श्री रामचरित मानस ही जीवन का सार व आनन्द है। कथावाचिका यशुमति जी ने विभीषण प्रसंग पर विस्तार से ज्ञानवर्धक विस्तृत चर्चा की ।और मानव कल्याण पर प्रकाश डाला। मौके पर, भारी संख्या में महिला मंडल की महिलाएं एवं भक्तगण महिला -पुरुष मौजूद थे ।अंत में ,आरती की गई एवं साथ ही आगंतुकों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *