Spread the love

उत्तर प्रदेश के मेरठ मेडिकल कॉलेज में कार्यरत नर्स अंजली शर्मा की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने वाला उसका पूर्व सहकर्मी सोफियान था, जो लंबे समय से उस पर शादी और धर्मांतरण का दबाव बना रहा था। पुलिस ने आरोपी सोफियान बहन साजिदा और उसे दोस्त जबर सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अभी सोफियान फरार है।

जानकारी के मुताबिक, जागृति विहार निवासी अंजली शर्मा मेडिकल कॉलेज में संविदा नर्स के रूप में तैनात थीं। कुछ समय पहले उसके साथ सोफियान नाम का युवक भी काम करता था। आरोप है कि नौकरी के दौरान सोफियान ने अंजली से नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन अंजली ने साफ तौर पर मना कर दिया था। परिजनों के अनुसार, आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहा था और शादी के साथ धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *