बेटी ही निकली घर की गद्दार ,पुलिस ने किया चोरी का खुलासा

Spread the love

बेटी ही निकली घर की गद्दार : प्रेमी संग रची साजिश 1.20 करोड़ की लूट, रिश्तों की दीवार तार-तार

पुलिस ने किया चोरी का खुलासा

डिजिटल लॉकर और कॉल डिटेल ने खोली साजिश की परतें, मास्टरमाइंड अरीबा समेत 5 गिरफ्तार, 47 लाख बरामद

मुरादाबाद

शहर के नागफनी थाना क्षेत्र स्थित अकबर कंपाउंड में 11 मई की रात हुई 1 करोड़ 20 लाख रुपये की सनसनीखेज डकैती का पर्दाफाश होते ही रिश्तों पर से भरोसा उठ गया। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस बेटी को घर की इज्जत और सबसे बड़ा भरोसा माना जाता था, वही इस पूरी लूट की मास्टरमाइंड निकली।

पीतल कारोबारी इमरान के घर में 11 मई की रात करीब 3:40 बजे 5 हथियारबंद बदमाश घुसे। परिवार को तमंचे की नोक पर बंधक बनाकर बदमाश 1 करोड़ 20 लाख रुपये नकद और 6 तोले सोने के जेवरात लूट ले गए। परिवार ने पुलिस को बताया कि अगले दिन जिगर कॉलोनी में जमीन की रजिस्ट्री होनी थी, जिसके लिए घर में रकम रखी थी। a53f

पुलिस जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया। कारोबारी की बेटी अरीबा ने ही अपने प्रेमी अरशद वारसी को घर में रखी रकम की पूरी जानकारी दी थी। अरशद ने कुलदीप, रवि कुमार और निक्की के साथ मिलकर डकैती की प्लानिंग की। डिजिटल लॉकर की डिटेल, मोबाइल चैट और कॉल रिकॉर्डिंग ने पूरे षड्यंत्र की पोल खोल दी।

आरोपी: बेटी अरीबा, उसका प्रेमी अरशद वारसी, कुलदीप, रवि कुमार, निक्की को गिरफ्तार करके कुल रकम में से पुलिस द्वारा 47 लाख रुपये नकद बरामद कर लिए गए हैं
बाकी रकम की तलाश जारी है

इस कांड ने रिश्ते तार-तार कर दिए भरोसे का कत्ल
पिता-पुत्री का रिश्ता कलंकित हो गया जिस बेटी की उंगली पकड़कर पिता ने चलना सिखाया, उसी ने पिता की सालों की कमाई लुटवा दी। घर की चारदीवारी में पलने वाला विश्वास एक झटके में चकनाचूर हो गया।

पुलिस के मुताबिक अरीबा और अरशद के बीच प्रेम-संबंध थे, लेकिन 1.20 करोड़ की नकदी ने रिश्ते को सौदेबाजी में बदल दिया। यह घटना सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि उस सोच की है जहां पैसों के आगे खून के रिश्ते भी बेमानी हो जाते हैं। जब घर का चिराग ही घर को आग लगा दे, तो बाहर वालों से क्या गिला।

एसएसपी मुरादाबाद ने बताया कि “पूरी वारदात सुनियोजित थी। घर की रेकी से लेकर पैसे रखने की जगह तक की जानकारी अंदर के व्यक्ति ने ही दी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 48 घंटे में खुलासा कर दिया गया।”

घटना के बाद से अकबर कंपाउंड में सन्नाटा पसरा है। पड़ोसियों का कहना है कि “अगर बेटी ही ऐसी निकले तो किस पर भरोसा करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *