जन जागरण संदेश सहारनपुर
सपा नेता इसरार चौधरी के घर आई खुशियों की सौगात: बेटी डॉ. इलमा मलिक बनीं MBBS डॉक्टर, पूरे इलाके में जश्न
‘गरीब परिवार से निकलकर रचा इतिहास’: सेंट थॉमस एकेडमी की टॉपर इलमा ने किया NEET क्रैक, शाबर खानदान की पहली MBBS डॉक्टर बनीं, दादा-नाना का सपना किया साकार
सहारनपुर. समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव इसरार चौधरी के परिवार में इन दिनों जश्न का माहौल है. उनकी बेटी इलमा मलिक ने MBBS की परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनने का सपना साकार कर लिया है. इलमा की इस कामयाबी से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरा सहारनपुर गौरवान्वित महसूस कर रहा है.
संघर्ष से सफलता तक का सफर:
गरीब परिवार में जन्मी डॉ. इलमा मलिक ने अपनी शुरुआती शिक्षा सेंट थॉमस एकेडमी से प्राप्त की. इलमा पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी थीं और उन्होंने इंटरमीडिएट में टॉप कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. इसके बाद उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक NEET को भी पहले ही प्रयास में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया.
पूरा किया बुजुर्गों का सपना:
डॉ. इलमा मलिक ने अपनी इस उपलब्धि से अपने मरहूम दादा हाजी इरशाद अहमद और नाना हाजी अली हसन का सपना पूरा कर दिया है. परिवार का कहना है कि “बुजुर्गों का आशीर्वाद और इलमा की मेहनत रंग लाई. आज वे होते तो सबसे ज्यादा खुश होते.”
क्षेत्र के लिए बनीं मिसाल:
खास बात यह है कि सहारनपुर में शाबर के खानदान की डॉ. इलमा मलिक पहली लड़की हैं, जिन्होंने NEET परीक्षा पास कर MBBS की डिग्री हासिल की है. उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है.
बधाइयों का तांता:
डॉ. इलमा की कामयाबी पर परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है. सपा नेता इसरार चौधरी के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. लोगों ने डॉ. इलमा मलिक को इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
इलमा का संदेश:
डॉ. इलमा मलिक ने कहा, “यह सफर आसान नहीं था, लेकिन वालिदैन की दुआओं और मेहनत से मंजिल मिल गई. मैं गरीब और जरूरतमंद मरीजों की सेवा करना चाहती हूं. मेरी सभी बेटियों से अपील है कि हालात चाहे जैसे हों, पढ़ाई कभी मत छोड़ना. सपने जरूर पूरे होते हैं.”
रिपोर्टर शादाब चौधरी
“खबर छापता है, छिपाता नहीं”
Source:जन जागरण संदेश सहारनपुर












Leave a Reply