यूपी//शादी समारोह के दौरान दहेज के रूप में 1 करोड़ रुपये से अधिक कैश, एक बीएमडब्लू गाड़ी, हीरे के जेवरात और संपत्तियां,, शादी कराने वाले बिचौलिए को स्कॉर्पियो एन गाड़ी दी गई। वहीं, शादी में छोटे-छोटे रोल अदा करने वाले लोगों को स्पलेंडर बाइक उपहार

Spread the love

उत्तर प्रदेश – गाजियाबाद में एक शादी समारोह के दौरान दहेज की ऐसी नुमाइश देखने को मिली, जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है।

मामला इंदिरापुरम इलाके का है। इदरीसी जाति की एक शादी के दौरान दिए गए दहेज ने हर किसी को हैरान कर दिया। शादी समारोह के दौरान दहेज के रूप में 1 करोड़ रुपये से अधिक कैश, एक बीएमडब्लू गाड़ी, हीरे के जेवरात और संपत्तियां दिए जाने का मामला सामने आया है।

वहीं, शादी कराने वाले बिचौलिए को स्कॉर्पियो एन गाड़ी दी गई। वहीं, शादी में छोटे-छोटे रोल अदा करने वाले लोगों को स्पलेंडर बाइक उपहार में दिए जाने की बात कही जा रही है।

इंदिरापुरम में मुस्लिम समाज की शादी के दौरान दहेज के मामले ने बारातियों को हैरान कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया तो यूजर भी हैरान रह गए। शादी समारोह में फिजूलखर्ची और भारी दहेज का मामला चर्चा के केंद्र में है।

शादी के दहेज में दी गई नकद राशि और कार का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। शादी समारोह का आयोजन 9 मई की रात हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *