भाभी कहने पर महिला ने थप्पड़ जड़ा, छात्र का सुसाइड,
वीडियो बनाकर बोला- 21 का हूं, 10 साल जेल में रहूंगा तो जिंदगी में क्या बचेगा
यूपी के जालौन में 20 साल के आईटीआई छात्र ने यमुना नदी में कूदकर जान दे दी। वह दो दिन से घर से लापता था। रविवार सुबह 6 बजे घर से 40 किमी दूर नदी में उसका शव उतराता मिला।
मरने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया। इसमें छात्र ने आत्महत्या के लिए पड़ोसी महिला को जिम्मेदार ठहराया।*वीडियो में छात्र रोते हुए कह रहा-*मैंने लक्ष्मी नाम की महिला को भाभी कह दिया था। उसने मुझे थप्पड़ मारे और छेड़खानी की एफआईआर दर्ज करा दी। मैं 21 साल का हूं। अगर 10 साल जेल में बिता दूंगा तो जिंदगी में बचेगा क्या? डीएम से अनुरोध है कि मामले का संज्ञान लें। जिस तरह से मैं जा रहा हूं, कोई दूसरा नहीं जाना चाहिए। जो गुनहगार हैं,
उन्हें सजा मिले।छात्र लोकेंद्र अहिरवार जिला मुख्यालय से 70 किमी दूर कदौरा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। दो दिन पहले झगड़े के बाद पड़ोसी महिला ने उस पर छेड़खानी की FIR दर्ज करा दी थी। पुलिस ने शांतिभंग में उसका चालान कर दिया था। इससे नाराज होकर उसने वीडियो बनाया और नदी में छलांग लगा दी। रविवार सुबह कालपी थाना क्षेत्र में राहगीर ने उसका शव उतराता देखा।












Leave a Reply