उत्तर प्रदेश में किडनैप हुआ बच्चा रोहतक से बरामद:SIT ने 3 आरोपियों को काबू कर यूपी पुलिस को सौंपा,
रोहतक शहर के शीला बाईपास से पुलिस की स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम ने उत्तर प्रदेश से किडनैप हुए एक बच्चे को बरामद किया और अपहरण करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया।
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा रोहतक पुलिस को सूचना मिली कि 7 अप्रैल को बबेरू बांदा निवासी व्यक्ति ने थाने में शिकायत दी है कि वह 10 वर्षीय बेटे को सुबह 7 बजे स्कूल छोड़कर आया था, लेकिन दोपहर 12 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद बेटा घर नहीं पहुंचा। उसके बेटे का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है।












Leave a Reply