अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिकी आयोग (USCIRF) ने एक बार फिर अमेरिकी विदेश विभाग से भारत को ‘विशेष चिंता का देश’ घोषित करने का आग्रह किया है।
इसके लिए आयोग ने अपने 2026 के आकलन और देश में “लगातार व्यवस्थित और गंभीर धार्मिक स्वतंत्रता की स्थितियों” पर हुई सुनवाई का हवाला दिया है। इस मुद्दे पर गुरुवार (7 मई) को वाशिंगटन में एक प्रत्यक्ष सुनवाई के दौरान चर्चा की गई।
इस सुनवाई में आयुक्तों, सांसदों, विद्वानों और कानूनी विशेषज्ञों ने भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों जिनमें ईसाई, मुस्लिम, सिख शामिल हैं उनको लेकर अपने विचार साझा किए।
इसके अलावा विदेशों में रहने वाले आलोचकों को निशाना बनाने वाले बढ़ते सीमा-पार दमन के आरोपों पर भी चर्चा हुई।USCIRF की अध्यक्ष विक्की हार्टजलर ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता के मामले में भारत की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने कहा “हमारी 2026 की वार्षिक रिपोर्ट में USCIRF ने एक बार फिर सिफारिश की है कि विदेश विभाग भारत को ‘विशेष चिंता का देश’ घोषित करे क्योंकि वहां धार्मिक स्वतंत्रता की स्थितियां लगातार, व्यवस्थित और गंभीर बनी हुई हैं, सोर्स :NBT












Leave a Reply