Spread the love

एसपी बॉर्डर ऑपरेशन कठुआ, श्री बृजेश शर्मा जी से श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं स्टेट अवॉर्डी महंत रोहित शास्त्री जी ने उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

जम्मूकश्मीर : (दर्शन समीक्षा )

यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें जम्मू-कश्मीर में समाजहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान” पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
महंत रोहित शास्त्री जी ने इस अवसर पर कहा कि नशे के खिलाफ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जी द्वारा चलाया जा रहा अभियान अत्यंत सराहनीय है और इसके सकारात्मक परिणाम भी समाज में देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन की तत्परता, प्रतिबद्धता और जनजागरूकता प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि समाज के सभी वर्गों—धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों—को भी इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए, तभी “नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर” का सपना साकार हो सकेगा। श्री बृजेश शर्मा जी ने भी इस दिशा में पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की और समाज के सहयोग को आवश्यक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *