पड़ोसी ने लूटा पड़ोसी का विश्वास//महीला ने अंशुमन को बड़ी नहर में धक्का देकर मार डाला

Spread the love

पड़ोसी ने लूटा पड़ोसी का विश्वास,

14 वर्षीय बालक को उतारा मौत के घाट

सहारनपुर| केशव नगर , नुमाइश कैंप की रहने वाली एक महिला ने अपने ही पड़ोस मैं रहने वाले 14 वर्षीय अंशुमन को नहर में धक्का देकर मार डाला! अंशुमान दिनांक 1/05/2026 दोपहर 1:00 बजे से लापता था काफी खोजने के बाद जब नहीं मिला तो घरवालों ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई!

फिर शुरू हुई प्रशासनिक जांच पड़ताल, सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया गया, जिसमें पता चला कि पड़ोस की ही रहने वाली महिला अंशुमन को अपने एक्टिवा पर बैठा कर ले गई! पुलिस ने महिला को पकड़ा तथा जांच शुरू की, पूछताछ पर महिला ने पुलिस को रात भर गुमराह किया, लेकिन कडी पूछताछ के बाद दिनांक 02/05/2026 को महीला ने बताया की उसमें अंशुमन को बड़ी नहर में धक्का दे दिया जिससे उसकी मृत्यु होगी! आज सुबह लगभग 5:00 Am बजे उसकी डेड बॉडी पुलिस को मिल गई!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *