आयुष्मति अनु एवं चि० रवि परिणय सूत्र में बंधे —
देवघर। प्रभाष गुप्ता (दर्शन समीक्षा)
स्थानीय डी०ए०वी० रोड निवासी श्री कृष्णा प्रसाद की सुपुत्री ० आयु० अनु संग चि० रवि के स्वयंवर वाटिका विवाह भवन के भव्य प्रांगण में धूमधाम से आयोजित शुभविवाहोपलक्ष्य पर राष्ट्र जागृति मंच के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने नवदंपत्ति को उनके उज्जवल भविष्य एवं सुखमय दांपत्य जीवन की ढेंर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने कहा, कि नवदंपत्ति जीवन की पगडंडी पर तालमेल से आगें बढ़े। साथ ही, जीवन के उतार-चढ़ाव के सहयात्री और सुख-दु:ख के सहभागी बने ,और खुशहाल व सुखमय गृहस्थ जीवन व्यतीत करें, ऐसी कामना है। श्री राजन कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर, अनेकों गणमान्य लोग, समाजसेवी, नगर-वासी, सगे-संबंधी, मित्र-शुभचिंतक एवं नाते-रिश्तेदार भारी संख्या में मौजूद थे।












Leave a Reply