मेरे प्रतिनिधि बातचीत के लिए पाकिस्तान जा रहे हैं’ अगर ईरान ने हमारा बात नहीं मानी तो उनका हर एक पावर प्लांट और हर एक पुल को तबाह कर देंगे_डोनाल्ड ट्रंप

Spread the love

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ‘मेरे प्रतिनिधि बातचीत के लिए पाकिस्तान जा रहे हैं’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि उनके प्रतिनिधि ईरान के साथ बातचीत के लिए पाकिस्तान जा रहे हैं…

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, “मेरे प्रतिनिधि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद जा रहे हैं. वे कल शाम बातचीत के लिए वहां पहुंच जाएंगे.”

ट्रंप ने कहा, “हम एक बहुत ही सही और वाजिब डील का प्रस्ताव दे रहे हैं. मुझे उम्मीद है। कि वे इसे मान लेंगे, क्योंकि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो अमेरिका, ईरान के हर एक पावर प्लांट और हर एक पुल को तबाह कर देगा….

ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अब बातचीत नाकाम रहती है, तो “अब और कोई नरमी नहीं बरती जाएगी…

ट्रंप ने कहा कि ईरान के पुल और पावर प्लांट “बहुत तेज़ी से और आसानी से गिरा दिए जाएंगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *