देवघर समाचार//मीरा पैलेस में 15 वाँ” “श्याम महोत्सव” धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और कांग्रेस प्रवक्ता बृजभूषण राम को पितृ शोक, पर वैश्य महासभा ने श्री सूर्य देव रविदास को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Spread the love

मीरा पैलेस में 15 वाँ” “श्याम महोत्सव” धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

देवघर। प्रवेश गुप्ता (दर्शन समीक्षा)

स्थानीय जलसार रोड स्थित होटल मीरा पैलेस के भव्य प्रशाल में 15 वा”. श्री श्याम महोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर “हारे का सहारा” श्री श्याम बाबा का पुष्पों व फूलों से भव्य आकर्षक श्रृंगार किया गया। आयोजक सुरेश केसरी के सौजन्य से पूरोहित द्वारा पूरे विधि विधान के साथ श्री श्याम बाबा की विधिवत पूजा की गई। मौके पर, कोलकत्ता से आयें जाने-माने मशहूर गायक श्री विकास झा एवं सिंगर विक्की शर्मा द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की अनुपम रोचक प्रस्तुति की गई। भजनों की भक्तिमय प्रस्तुति से आगन्तुक व भक्तगण भक्ति की गंगा में डूबे रहें। इस अवसर पर महिला, पुरुष- बच्चें सहित श्याम भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। मौके पर अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने कहा कि मान्यता है कि खाटु श्याम बाबा वास्तव में महाभारत काल के बहुत ही वीर, महान धनुर्धर व महान योद्धा बर्बरीक हैं। वे गदाधारी भीम के पौत्र और घटोत्कच के पुत्र थे। उनकी माता अहिलवती ने उन्हें संस्कार दिए थे ,कि हमेशा उस पक्ष की ओर से लड़ना जो हार रहा हो। इसी कारण बाबा श्याम प्रभु को “हारे का सहारा” कहा जाता है।

कांग्रेस प्रवक्ता बृजभूषण राम को पितृ शोक, पर वैश्य महासभा ने श्री सूर्य देव रविदास को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
देवघर। स्थानीय लक्खी बाटी ,का’स्टर टाउन निवासी कांग्रेस जिला प्रवक्ता बृजभूषण राम के पूज्य पिताजी श्री सूर्य देव रविदास के असामयिक निधन पर भारतीय वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने गहरा दु:ख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Oplus_131072

और इसे अपूरणीय क्षति बताया है ।और कहा कि दुःख कि इस घड़ी में ईश्वर परिजनों को धैर्य धारण करने की असीम शक्ति प्रदान करें। और मृतात्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें। उन्होंने कहा की मृत्यु सत्य है ,और शरीर नश्वर है यह जानते हुए भी अपनों के जाने का दुःख होता है। हमें ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए कि दिवंगत आत्मा को शांति और मोक्ष प्रदान करें।
मौके पर अनेको गणमान्य लोग, समाजसेवी, नगरवासी, सगे-संबंधी, मित्र-शुभचिंतक एवं नाते-रिश्तेदार भारी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *