पति हो गया फेल प्रेमी हुआ पास// पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी है। इसके बाद शव को डीजल डालकर जला दिया है

Spread the love

मध्य प्रदेश के मंदसौर में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी है। इसके बाद शव को डीजल डालकर जला दिया है। शव जलाने के बाद खेत में ही उसे दफना दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
बताया कि दूधाखेड़ी गांव के धनराज नाथ की हत्या हुई है। उसकी पत्नी का नाम धापू बाई है। चार-पांच सालों से गांव के पंकज चौधरी के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति ने जब इसे लेकर टोका तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी ने अगले दिन थाने जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद हमने जांच शुरू की”
“इसके बाद मृतक की बेटी ने मां और प्रेमी के लिए फांसी की मांग की है। आरोपियों ने मृतक की हत्या कर पहले शव को जलाया। इसके बाद उसे जमीन में गाड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।source:NBT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *