भारत की मशहूर गायिका आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं. रविवार 12 अप्रैल को मुंबई के अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली

Spread the love

भारत की मशहूर गायिका आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं. रविवार 12 अप्रैल को मुंबई के अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. उन्हें ब्रिच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां थकान और सीने के संक्रमण का इलाज चल रहा था. आशा भोसले के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. हर कोई दिग्गज गायिका को याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है. आशा भोसले ने अपने करियर में कई बड़े दिग्गज कलाकारों के लिए गाने गाए थे.

आशा भोसले के पुरस्कार
आशा भोसले मात्र 10 साल की उम्र में संगीत जगत में कदम रखा था और वे भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय आवाजों में से एक थीं. उन्होंने हजारों गाने गाए, जिनमें कई सदाबहार हिट शामिल हैं. उनकी मेहनत को कई सम्मानों से नवाजा गया है. उन्हें पद्म विभूषण और दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड जैसे बड़े पुरस्कार मिल चुके हैं. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में उन्हें सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकार के रूप में जगह मिली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *