नोएडा //पेट्रोल पंप पर बाइक में गलत तेल भरने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। तुरंत थाना पुलिस पहुंच गई। उसके ऊपर पानी डाला और उसके शरीर को साफ किया

Spread the love

नोएडा में सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के होशियारपुर स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में गलत तेल भरने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। 
सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम ने युवक को बचा लिया। उसके पैसे दिलाकर वापस घर भेजा। बुधवार को हुई घटना का शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ।
नोएडा के निठारी गांव का रवि ने दो अप्रैल को सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के होशियारपुर स्थित पेट्रोल पंप से 300 रुपये का पेट्रोल डलवाया था। बुधवार को रवि पंप पर पहुंचा। गलत पेट्रोल देने और इससे बाइक खराब होने की बात कहने लगा। साथ ही पेट्रोल और मरम्मत के पैसे मांगने लगा।
वहीं, विवाद बढ़ने पर रवि ने पेट्रोल अपने ऊपर पर छिड़ककर आत्मदाह करने की चेतावनी दी। सूचना पर पीआरवी टीम और थाना पुलिस पहुंच गई। रवि के ऊपर पानी डाला और उसके शरीर को साफ किया। उसको समझाते हुए पंप प्रबंधन से पैसे दिलाए और उसको वापस भेजा।
पुलिस और लोगों के मुताबिक, रवि ने खुद पर पेट्रोल छिड़कने के बाद लाइटर निकाल लिया था। वह लाइटर जलाने वाला ही था, लेकिन पीआरवी पर तैनात जांबाज पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए रवि को बचा लिया। अन्यथा हादसा भी हो सकता था।
Source:currentcrime.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *