रूस ने अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम पर शक जताया है। उसने तंज कसते हुए कहा कि ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका-इजरायल की हार हुई है। वहीं, रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष और देश के तीसरे राष्ट्रपति रहे दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि ईरान ने अपने परमाणु हथियार का परीक्षण कर लिया है और इसका नाम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज है। दरअसल, ईरान ने अमेरिका और इजरायल के हमले शुरू होने के बाद होर्मुज से होने वाला वैश्विक नौवहन को रोक दिया था। इस कारण पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट पैदा हो गया था। इससे अमेरिका पर सहयोगी देशों का दबाव बढ़ गया था।
दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच हुआ संघर्ष-विराम किस तरह आगे बढ़ेगा। लेकिन एक बात निश्चित है — ईरान ने अपने परमाणु हथियारों का परीक्षण कर लिया है। इसे ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ (Strait of Hormuz) कहा जाता है। इसकी क्षमता असीमित है। उन्होंने होर्मुज को ईरान का सीक्रेट हथियार बताया और कहा कि अमेरिका के खिलाफ इसका इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है।
सोर्स NBT including photo












Leave a Reply