WAR LIVE // ईरान ने इजरायल के परमाणु ठिकानों पर पलटकर जोरदार हमला किया है हिंद महासागर में अमेरिका-ब्रिटेन के ईरान का चेतावनी और भारत के लोगो के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी , भारत के 2 बड़े जहाज जग वसंत और पाइन गैस होर्मुज़ जलडमरूमध्य पार कर LPG गैस लेकर भारत की और बढ़ रहे है,

Spread the love

अमेरिका इजरायल और ईरान के युद्ध में अब बहुत कुछ ऐसा हो रहा है जो बेहद हैरान कर देने वाला है। 22 दिनों के युद्ध में कल का दिन इजरायल पर सबसे ज्यादा भारी पड़ा है। अब ईरान ने इजरायल के परमाणु ठिकानों पर पलटकर जोरदार हमला किया है। हमले की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। गजब यह हैं कि इजरायल के इंटरसेप्टर अब मिसाइलों को इंटरसेप्ट नहीं कर पा रहे। यही डियागो गार्सिया में हुआ था।

ईरान ने नए और अत्याधुनिक मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है जो अब तक इस युद्ध में नजर नहीं आए थे। डियागो गार्सिया पर हमले के बाद बाद समूचे यूरोप में दहशत है।अमेरिका जैसे तैसे युद्ध से बाहर आने का संकेत दे रहा है।

Oplus_131072

इजरायल का कहना है कि उसके दक्षिणी शहर दिमोना जहां इजरायल की मुख्य परमाणु सुविधा स्थित है और पास के अराद पर ईरानी मिसाइल हमलों में 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। ईरान 100 से ज्यादा मौतों की बात कह रहा है। मौत की संख्या पर इजरायल खामोश है। लेकिन स्वतंत्र सूत्रों के अनुसार 100 मौतें हुई हैं। अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद से सबसे नाटकीय घटनाओं में से एक है।

ईरानी सरकारी टेलीविजन ने शनिवार के हमलों को ईरान के नतान्ज़ परमाणु संवर्धन परिसर पर दिन में इजरायल के द्वारा किए गए हमले के जवाब के रूप में पेश किया , जो संघर्ष में बदले की कार्रवाई के एक नए चरण का संकेत है, जो अब अपने चौथे सप्ताह में है।

इजरायली बचाव दल का कहना है कि यह अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने के बाद से सबसे नाटकीय घटनाओं में से एक है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कल ईरानी राष्ट्रपति पेजकेशियन से बात की है लेकिन बात के कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आए हैं, आने भी नहीं थे।
इजरायल ने चेतावनी दी है कि हिंद महासागर में अमेरिका-ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया बेस पर हमले के बाद ईरान की मिसाइलें यूरोप के लिए खतरा बन गई हैं। इजरायली सेना (IDF) ने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार लंबी दूरी की मिसाइलें दागी हैं। इससे यह साबित होता है कि वह लंदन, पेरिस या बर्लिन जैसे शहरों तक पहुंचने में सक्षम है।

एक्स पर एक पोस्ट में इजरायली सेना ने दावा किया कि ये मिसाइलें 4000 किमी तक जा सकती हैं, जिसका मतलब है कि इनसे यूरोप, एशिया और अफ्रीका के दर्जनों देशों को खतरा है। इसके साथ एक मैप भी शेयर किया है, जिसमें ईरानी मिसाइल की संभावित नई रेंज बताई गई है। इस रेंज में भारत भी आता है।
भारत के लोगो के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी , भारत के 2 बड़े जहाज जग वसंत और पाइन गैस होर्मुज़ जलडमरूमध्य पार कर LPG गैस लेकर भारत की और बढ़ रहे है,

जग वसंत और पाइन गैस दोनों जहाजो मे 92,612.59 मैट्रिक टन LPG लदी है जो आज होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रे हैं , इन जहाज़ों कुल 60 भारतीय नाविक सवार हैं , ये जहाज़ भारत के लिए रवाना हो गए है और 26 से 28 मार्च 2026 के बीच भारत के पोर्ट पर पहुँच जायेंगे ,

Iran ने अचानक अपना पूरा game plan बदल दिया है और देश के अंदर बड़ा power shift देखने को मिल रहा है

ईरान ने Mohammad Bagher Zolghadr को Supreme National Security Council का नया Secretary बना दिया गया है

उन्होंने Ali Larijani की जगह ली है जो हाल में इजरायल की एयर स्ट्राइक में शहीद हो गए थे

Zolghadr IRGC के former commander रह चुके हैं

यानि अब Iran की security policy में military influence और बढ़ने वाला है

Larijani एक राजनीतिक और बातचीत से हल निकालने वाले नेता माने जाते थे

लेकिन Zolghadr सख्त रुख और आक्रामक सोच के लिए जाने जाते हैं

मतलब साफ है कि अब Iran diplomacy से हटकर सीधे ताकत के दम पर जवाब देने की तरफ बढ़ रहा है

संकेत साफ हैं Middle East अब और ज्यादा भड़क सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *