देवघर //स्पष्ट सोच फाउंडेशन ने बाबा मंदिर को दान में दिया व्हीलचेयर और छठ व्रतियों ने पूरे निष्ठा व श्रद्धा भाव से किया ‘नहाय-खाय’ कददु-भात का प्रथम-अनुष्ठान

Spread the love

स्पष्ट सोच फाउंडेशन ने बाबा मंदिर को दान में दिया व्हीलचेयर

देवघर। प्रवेश गुप्ता,(दर्शन समीक्षा)

स्पष्ट सोच फाउंडेशन, लखनऊ द्वारा भक्तों की सुविधा हेतु बाबाधाम के बाबा मंदिर को व्हीलचेयर दान में दिया गया। मौके पर, स्पष्ट सोच फाउंडेशन के अभिनव कुमार गुप्ता ने बताया कि सेवा की भावना से भक्तों की सुविधा हेतु दो व्हीलचेयर मंदिर प्रांगण को दान में दिया गया है। मौके पर राष्ट्रीय एकता मंच के झारखण्ड प्रदेश के प्रान्तीय उपाध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने इस सराहनीय कार्य केलिए फाउंडेशन के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है।

छठ व्रतियों ने पूरे निष्ठा व श्रद्धा भाव से किया ‘नहाय-खाय’ कददु-भात का प्रथम-अनुष्ठान

देवघर। राष्ट्रीय एकता मंच के झारखण्ड प्रान्त के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैय्या की उपासना को समर्पित लोक आस्था और प्रकृति के महापर्व छठ पूजा महोत्सव के प्रथम अनुष्ठान “नहाय-खाय” (कददु-भात) की छठ व्रतियों एवं प्रदेशवासियों की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भास्कर (सूर्यदेव) एवं छठी मैया की असीम कृपा से सबों के जीवन में सुख, शान्ति, समृद्धि व खुशहाली बनी रहे, यही कामना है। लोक आस्था और अटूट श्रद्धा व विश्वास के इस महापर्व पर भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया हम सबों के जीवन को सुख, आरोग्य और खुशहाली से आलोकित करते हुए हर-घर मे खुशहाली और खुशियों का वास हो, ऐसी भगवान भास्कर प्रार्थना है।