400 dead//अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान का हमला,हवाई हमले में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की आशंका , अफगान घोर निंदा करते हुए उसे ‘कायरतापूर्ण’ और ‘जनसंहार’ बताया है.

Spread the love

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए हवाई हमले में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की आशंका है. तालिबान सरकार ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को ज़िम्मेदार ठहराया है.

अफ़ग़ान तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि सोमवार शाम अस्पताल पर हमला हुआ, जिसमें कुछ लोगों की मौत हुई और कई घायल हो गए.

पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने अस्पताल को निशाना बनाने से इनकार किया है. मंत्रालय का कहना है कि हमले में काबुल और पूर्वी अफ़ग़ान प्रांत नंगरहार में सैन्य ठिकानों और ‘आतंकवादी ठिकानों’ को निशाना बनाया गया.

इस बीच, भारत ने अफ़ग़ानिस्तान के काबुल में पाकिस्तान की ओर से ‘अस्पताल में हुए हमले’ की निंदा करते हुए उसे ‘कायरतापूर्ण’ और ‘जनसंहार’ बताया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसको लेकर एक बयान जारी किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *