भोपाल में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाले गैंग के सरगना को पुलिस ने हल्दी समारोह के दौरान ही मंडप से गिरफ्तार कर लिया.
दूल्हे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही हाथों में मेहंदी और चेहरे पर हल्दी लगाए दुल्हन सीधे थाने पहुंच गई और पुलिस से गुहार लगाने लगी- साहब, मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी… अगर हो सके तो कस्टडी में ही हमारे फेरे करा दीजिए
भोपाल में मंडप से गिरफ्तार इलीगल गैंग के सरगना की दुल्हन थाने पहुंच गई. दुल्हन ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि साहब, कस्टडी में ही फेरे करा दो. उसने कहा कि मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी. मेरी क्या गलती है? मुझे उसके जुर्म की जानकारी नहीं थी. घर में मेहमान मौजूद हैं. हल्दी से लेकर तमाम रस्में हो चुकी हैं. दुल्हन का कहना था कि 2 घंटे के लिए रिहा कर दो, नहीं तो यहीं कस्टडी में फेरे करा दो.
हाथों में मेहंदी, चेहरे पर हल्दी और गले में माला पहने सीमा थाने में गैंगस्टर दूल्हा आकाश से मिलाने की गुहार लगाती रही. हालांकि, पुलिस ने दुल्हन की बात नहीं मानी. कोर्ट में भी उसके वकील की ओर से फेरे कराने के लिए समय मांगा गया था, लेकिन मोहलत नहीं मिली












Leave a Reply