भागलपुर//श्री कसौधन वैश्य पंचायत समिति, भागलपुर द्वारा भव्य ‘होली मिलन सह परिवार सम्मेलन’ का आयोजन किया गया_ प्रभाष गुप्ता भागलपुर (दर्शन समीक्षा)

Spread the love

श्री कसौधन वैश्य पंचायत समिति, भागलपुर द्वारा आगामी 08 मार्च 2026 को लहरीटोला स्थित ‘रीति रिवाज विवाह भवन’ में भव्य ‘होली मिलन सह परिवार सम्मेलन’ का आयोजन किया गया।
संस्था की यह 21वीं वार्षिक प्रस्तुति है, जिसे लेकर समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा गया।

​ भागलपुर : दर्शन समीक्षा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संतोष कसौधन (संस्थापक, राष्ट्रीय युवा कसौधन वैश्य महासभा) होंगे। विशिष्ट अतिथियों में भागलपुर के विधायक श्री रोहित पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संतोष साह, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के महामंत्री श्री आनंद प्रकाश, श्री जगदीश कसौधन (गोरखपुर) एवं श्री प्रवीण जी (वाराणसी) शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

​कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रदीप गुप्ता ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम और एकजुटता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंच संचालन श्री पवन गुप्ता द्वारा किया गया।
​कार्यक्रम की सफलता के लिए समिति के सदस्य श्री राजकिशोर गुप्ता, रामरतन गुप्त, प्रभास गुप्ता, विजय राही, अनिल जी, चंदन जी और आशीष जी सक्रिय रूप से जुटे रहे। महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती रत्ना गुप्ता के नेतृत्व में अर्चना गुप्ता, बबीता गुप्ता, जुली गुप्ता, सपना राही एवं सुनीता गुप्ता उपस्थित रही। वहीं युवा समिति से राकेश जी, गोपु जी, अनमोल जी और अजीत जी व्यवस्था कमान संभाले।
विवाह योग्य बच्चों की शादी विवाह के लिये व्हाट्सएप ग्रुप
भागलपुर कसौधन वैवाहिक परिचय सक्रिय है।
​ सामूहिक उद्बोधन एवं सुरुचि भोजन का प्रबंध किया गया । समिति ने समस्त स्वजातीय बंधुओं से सपरिवार इस उत्सव में सम्मिलित हुएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *