आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई// 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की बीमा ठगी का भंडाफोड़ किया, अपराध के खिलाफ उनकी सख्ती के लिए वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री उत्कृष्टता सेवा पुलिस पदक से उन्हें सम्मानित, 30 मार्च को जोधपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे

Spread the love


वर्तमान में संभल एसपी के रूप में उन्होंने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की बीमा ठगी का भंडाफोड़ किया और संवेदनशील हालात में कानून-व्यवस्था को मजबूती से संभाला।

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता सेवा पुलिस पदक मिला

अपराध के खिलाफ उनकी सख्ती के लिए वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री उत्कृष्टता सेवा पुलिस पदक से उन्हें सम्मानित भी किया गया। अब यही तेजतर्रार अधिकारी अपनी साथी आईपीएस अंशिका वर्मा के साथ जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। ये एक ऐसा मिलन, जिसमें दो मजबूत इरादों वाले अफसर एक साथ नई कहानी लिखने को तैयार हैं।

30 मार्च को जोधपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे
बता दें कि आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई अब निजी जीवन में नई शुरुआत करेंगे। वह बरेली की एसपी (साउथ) अंशिका वर्मा के साथ 30 मार्च को जोधपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। 29 मार्च को हल्दी की रस्म के बाद अगले दिन सात फेरे होंगे। अंशिका वर्मा मूल रूप से यूपी के प्रयागराज की रहने वाली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *