शाहजहांपुर यूपी // होली में मुखौटा लगाकर पहुंचा पति पहले पत्नी का प्रेमी को तेजाब छिड़का बाद में पत्नी का गला काटा, मौके पर ही पत्नी की मौत हुई,दंपति के बीच तलाक का मुकदमा भी चल रहा है

Spread the love

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में होली के दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। रंगों के त्योहार पर जहां लोग खुशियां मना रहे थे, वहीं एक परिवार में खून की होली खेली गई। पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसे बचाने आए कथित प्रेमी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
छह माह से प्रेमी के साथ रह रही थी महिला
पुलिस के अनुसार, आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला रेती निवासी मनमोहन (कुछ स्थानीय लोग उसे मोहन पांडेय के नाम से भी जानते हैं) की शादी करीब पांच साल पहले आरती से हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। वैवाहिक जीवन में विवाद बढ़ने के बाद आरती पिछले लगभग छह माह से चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज स्थित बालाजी नगर कॉलोनी में अपने कथित प्रेमी बृजदीप के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि दंपति के बीच तलाक का मुकदमा भी चल रहा था।
मुखौटा लगाकर पहुंचा आरोपी
बुधवार सुबह करीब छह बजे, जब होली का उत्साह चरम पर था, मनमोहन कथित रूप से मुखौटा लगाकर आरती के घर पहुंचा। उसने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। जैसे ही दरवाजा खुला, उसने पहले बृजदीप पर तेजाब से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में बृजदीप बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद आरोपी ने आरती पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गर्दन पर गंभीर चोट लगने से आरती की मौके पर ही मौत हो गई।
बचाव में घायल हुआ प्रेमी, आरोपी भी जख्मी
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बृजदीप ने हमले के दौरान पलटकर बचाव की कोशिश की, जिसमें आरोपी भी घायल हुआ। पुलिस ने दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। आरती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस जांच में जुटी
प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह ने बताया कि घटना घरेलू विवाद से जुड़ी प्रतीत होती है।

sorce: The CSR Journal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *